PM Kisan 19th Installment Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) भारत के छोटे किसानों को ज़रूरी आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इस योजना के तहत अब तक कुल 18 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। अगर आपकी किस्त अटकी हुई है, तो इसका कारण आधार वेरिफिकेशन, बैंक डिटेल या eKYC स्टेटस में गड़बड़ी हो सकती है। सही जानकारी और दस्तावेज़ अपडेट करके आप अपनी अटकी हुई किस्त पा सकते हैं। 19वीं किस्त फरवरी 2025 में जारी की जा सकती है।
आपको बता दें कि भारत सरकार ने फैसला लिया है कि दिसंबर 2024 से किसान बिना रजिस्ट्रेशन के पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे। अगर आप पीएम किसान योजना का लगातार लाभ लेना चाहते हैं तो अब आपको इसके लिए किसान रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। किसान रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 31 जनवरी 2025 है।
पीएम किसान योजना के लिए पात्रता: पीएम किसान 19वीं किस्त लाभार्थी की स्थिति
- किसान भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
- किसान के पास बैंक खाता और आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए।
- सरकारी कर्मचारियों और करदाताओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
आवश्यक दस्तावेज: पीएम किसान 19वीं किस्त लाभार्थी की स्थिति
- पहचान पत्र (आधार कार्ड या अन्य प्रमाण)
- बैंक खाता पासबुक
- भूमि संबंधी दस्तावेज
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
Installment Dates
INSTALLMENT (किश्त) | DATE (जारी होने की तिथि) |
---|---|
19th Installment | फरवरी 2025 (अपेक्षित) |
18th Installment | 5 अक्टूबर 2024 |
17th Installment | 18 जून 2024 |
16th Installement | 28 फरवरी 2024 |
15th Installment | 15 नवम्बर 2023 |
14th Installment | 27 जुलाई 2023 |
13th Installment | 27 फरवरी 2023 |
12th Installment | 17 अक्टूबर 2022 |
11th Installment | 1 जून 2022 |
10th Installment | 1 जनवरी 2022 |
9th Installment | 10 अगस्त 2021 |
8th Installment | 14 मई 2021 |
7th Installment | 25 दिसंबर 2020 |
6th Installment | 9 अगस्त 2020 |
5th Installment | 25 जून 2020 |
4th Installment | 4 अप्रैल 2020 |
3rd Installment | 1 नवंबर 2019 |
2nd Installment | 2 मई 2019 |
1st Installment | 24 फरवरी 2019 |
किसान भाइयों को सलाह है कि वे समय-समय पर पीएम किसान पोर्टल पर जाकर अपना भुगतान स्टेटस और लाभार्थी सूची चेक करते रहें, ताकि उन्हें समय पर किस्त की जानकारी मिल सके।