Join Group!

UP Board Practical Exam: दो चरणों में होगी प्रायोगिक परीक्षा, डेट जारी देखिये कब होगी परीक्षा।

Spread the love

यूपी बोर्ड की वर्ष 2025 की इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा 23 जनवरी से आठ फरवरी तक होगी। परीक्षा दो चरणों में कराई जाएगी। पहले चरण में 23 जनवरी से 31 जनवरी तक आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, देवीपाटन और बस्ती मंडल के सभी जिलों में प्रयोगात्मक परीक्षा कराई जाएगी। दूसरे चरण में एक फरवरी से आठ फरवरी तक अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडल के जिलों में परीक्षा कराई जाएगी। यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने प्रयोगात्मक परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

यूपी बोर्ड 2024 की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएंगी। इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षाएं सिर्फ 12 दिनों में आयोजित की जा रही हैं, सिर्फ 12 दिनों में 10वीं और 12वीं दोनों की परीक्षाएं खत्म हो जाएंगी।

हाईस्कूल प्रायोगिक परीक्षा

हाईस्कूल प्रायोगिक परीक्षाएं पिछले वर्ष की भांति प्रोजेक्ट वर्क एवं आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर आयोजित की जाएंगी। व्यक्तिगत परीक्षार्थियों को उनके अग्रेषण केंद्रों के प्रधानाचार्य से जानकारी मिलेगी।

हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के अंक संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य के माध्यम से यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे।

प्री-बोर्ड एवं वार्षिक परीक्षाएं

कक्षा 12 की प्री-बोर्ड प्रायोगिक परीक्षाएं 4 जनवरी से 10 जनवरी 2025 के मध्य आयोजित की जाएंगी। कक्षा 9 एवं 11 की वार्षिक परीक्षाएं तथा कक्षा 10 एवं 12 की प्री-बोर्ड लिखित परीक्षाएं 11 जनवरी से 21 जनवरी 2025 के मध्य विद्यालय स्तर पर आयोजित की जाएंगी।

यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने इस कार्यक्रम की जानकारी साझा की।

इस बार 10वीं, 12वीं में 54,38,597 छात्र पंजीकृत

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के लिए पंजीकृत 54,38,597 परीक्षार्थियों में 28,90,454 लड़के और 25,24,065 लड़कियां हैं। हाईस्कूल में 27,41,674 छात्र पंजीकृत हैं। इसमें 14,50,675 लड़के और 12,90,999 लड़कियां हैं। इंटरमीडिएट में 26,90,845 छात्र पंजीकृत हैं। इनमें 14,39,779 लड़के और 12,51,066 लड़कियां हैं।

FAQS

यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 कब होगी?

यूपी बोर्ड परीक्षा कब होगी? यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 के बीच आयोजित की जाएंगी (UP Board 10, 12 Exam 2025)। 2025 में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 12 कार्य दिवसों में आयोजित की जाएंगी।

क्या बोर्ड परीक्षाएं दो बार होंगी?

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने साल में दो बार बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करने की जानकारी दी है। शिक्षा मंत्रालय ने अगले शैक्षणिक सत्र यानी 2025-26 से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित करने पर सहमति जताई है।

WhatsApp Group (Join Now)Join Now

Leave a Comment